Jyotish: ये पांच आदतें आज ही दूर कर लें, होगी धन हानि और दरिद्रता


By Navodit Saktawat2023-02-03, 21:04 ISTnaidunia.com

जीवन पर गहरा असर

भारतीय ज्योतिष के अनुसार अच्छी आदतें ग्रहों को मजबूत बनाती है। वहीं, बुरी आदतों से ग्रह कमजोर होते हैं। ज्योतिष में आदतों का ग्रहों से संबंध बताया गया है। आइये जानते हैं ऐसी ही पांच आदतें।

रास्‍ते में थूकना

इस आदत से सूर्य ग्रह से जुड़े दोष पैदा होते हैं। सूर्य दोष से आपके धन, धान्य में कमी, कार्यों में रूकावट, असफलता, पिता से अनबन जैसी कई परेशानियां आती हैं। सूर्य ग्रह कमजोर होने लगता है।

दांतों से नाखून काटना

ज्योतिष के अनुसार दांत से नाखून काटना एक अच्छी आदत नहीं है। जो लोग ऐसा करते हैं, उनका शनि और राहु ग्रह खराब हो जाता है। शनि-राहु की कमजोर स्थिति कुंडली में दुर्घटना की स्थिति पैदा करती है।

देर रात तक जागना

ज्योतिष के अनुसार देर रात जागने की आदत चंद्र ग्रह को कमजोर करती है। कुंडली में चंद्र दोष उत्पन्न होने से आपके जीवन की सुख-शांति प्रभावित होती है। व्यापार में नुकसान की संभावना बनी रहती है।

वृक्षों को नुकसान पहुंचाना

पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने से बुध ग्रह कमजोर होता है। व्यापार के साथ-साथ करियर की तरक्की रुक जाती है। पीपल, नीम, तुलसी, वट वृक्ष, तुलसी, शमी, बेल, आंवला जैसे वृक्षों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिये

पूजा घर की सफाई ना करना

यदि घर में पूजा कक्ष औ रसोई में समय पर साफ-सफाई नहीं की जाती है, तो इससे मंगल और गुरू दोनों ग्रह कमजोर होते हैं।

रसोई घर गंदा रखना

रसोई घर से मंगल ग्रह और पूजा घर से गुरु का संबंध होता है। इन दोनों ग्रहों का दोष होने से कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं होती है, शिक्षा में बाधा आती है, विवाह, दांपत्य जीवन में समस्‍याएं होती हैं।

Weight Loss: वजन घटाने में मददगार है पनीर, इस तरह डाइट में करें शामिल