ज्योतिष शास्त्र में जीवों को महत्व दिया गया है। इन जीवों का घर में आना भी शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताता है।
घर में काली चींटी, छिपकली, चिड़िया आना शुभ माना गया है। ज्योतिष में छिपकली का संबंध धन और देवी लक्ष्मी से जोड़ा गया है।
घर में छिपकली का होना सुख-समृद्धि लाता है। इसलिए छिपकली को मारने की गलती ना करें।
अगर छिपकली पूजा घर के आसपास दिखे तो यह शुभ संकेत है। यह धन मिलने का इशारा है।
दिवाली की रात को अगर घर में छिपकली दिख जाए तो मान लीजिए कि मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।
घर में एक साथ तीन छिपकली का दिखना भी शुभ होता है। यह किसी शुभ सूचना का मिलने का इशारा है।
अगर नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। उसी समय छिपकली का दिखना शुभ होता है। यह पूर्वजों के आशीर्वाद का संकेत है।