हिंदू धर्म में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है, लेकिन इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में धन-धान्य का लाभ होता है। आइए जानते हैं कि दशहरे पर किस पेड़ का उपाय करने से बन सकते हैं अमीर-
दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन भी खुशहाल रहता है।
इस बार दशहरा शनिवार को पड़ रहा है,शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि की साढ़े साती खत्म होती है।
दशहरे के दिन शमी के पेड़ में जल अर्पित करें और शाम के समय में दीया जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।
अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है,तो दशहरे के दिन शमी के पेड़ में एक का सिक्का रखें और तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे बीमारियां दूर होने लगती है।
दशहरे के दिन शमी के पेड़ के पास तिल के तेल का दीपक जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा विधि-विधान से करने पर जीवन के सारे संकट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
दशहरे पर शमी के पेड़ का उपाय करने से अमीर बन सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM