बुरे दिनों की शुरू हो जाएगी उल्टी गिनती, बस करें ये सरल उपाय


By Sahil02, Dec 2023 04:28 PMnaidunia.com

लक्ष्मी की कृपा

सभी की चाहत होती है कि उसकी जिंदगी में धन-धान्य की कमी न हो। हालांकि, लक्ष्मी की कृपा न होने पर सभी की इच्छा पूरी नहीं हो पाती है।

भाग्य जगाने के उपाय

सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। आइए आज इन अचूक उपायों के बारे में जान लेते हैं।

पूर्णिमा को रखें व्रत

हर महीने की पूर्णिमा तिथि को व्रत रखें। इस दिन पीपल में जल चढ़ाने का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसका सकारात्मक असर जीवन पर पड़ता है।

तुलसी की पूजा

मान्यता के अनुसार, तुलसी में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में इस पौधे में जल चढ़ाना और इसके पास दीपक जलाना शुभ होता है।

पीपल से जुड़ा उपाय

भाग्योदय के लिए पीपल के पेड़ में पानी और दूध मिलाकर डालें। इस उपाय की मदद से घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी और मां लक्ष्मी प्रवेश करेंगी।

तांबे का सिक्का

घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप यह उपाय भी अपना सकते हैं। इसके लिए लाल रंग के कपड़े में तांबे का सिक्का बांधकर मुख्य द्वार पर लटका दें।

गुरुवार को करें दान

गुरुवार के दिन दान करने से भी आपका सोया भाग्य जाग सकता है। दान में किसी भी ब्राह्मण को पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी या धार्मिक पुस्तके दे सकते हैं।

गूलर की जड़ का उपाय

गूलर की जड़ को कपड़े में बांधे और इसे ताबीज में डाल लें। सोई हुई किस्मत जगाने के लिए इस ताबीज को अपने हाथ पर बांध लें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Chanakya Niti: इन बातों को जीवन में उतार, सफल हो सकते है विद्यार्थी