बाॅलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल ने सात फेरे ले लिए हैं। दोनों की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
सामने आई तस्वीरों में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को अथिया और राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
फोटोज में अथिया और राहुल के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अथिया अपने वेडिंग डे पर पिंक कलर का सीक्वेंस लहंगा और चोली पहने हुई दिखाई दीं। वहीं केएल राहुल भी क्रीम कलर की शेरवानी में क्लासी लुक में दिखाई दिए।
अथिया ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। अब बाॅलीवुड स्टार्स कपल को कमेंट सेक्शन में भर-भर कर बधाइंया दे रहे हैं।