बाल कटवाने का शुभ दिन कौन सा होता है?


By Sahil28, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

बाल कटवाने का शुभ दिन

हिंदू धर्म में हर दिन से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। आज बात कर रहे हैं कि किस दिन बाल कटवाने की मनाही होती है।

बुधवार का दिन

भगवान गणेश को बुधवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन बाल कटवाना शुभ माना जाता है और कई लाभ भी मिलते हैं।

बुद्धि में होती है वृद्धि

बुधवार के दिन बाल कटवाने वाले की बुद्धि में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, इस दिन बाल कटवाने से भाग्य का साथ भी मिलता है।

शुक्रवार का दिन होता है शुभ

बाल कटवाने के लिए शुक्रवार का दिन भी शुभ माना जाता है। अगर आप बुधवार को बाल नहीं कटवा पाते हैं तो शुक्रवार को बाल कटवाएं।

वैवाहिक जीवन में रहेगा संतुलन

शुक्रवार को बाल कटवाने वाले के वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहता है। साथ ही, पारिवारिक सुखों में वृद्धि होती है।

मंगलवार को न कटवाएं बाल

हनुमान जी को मंगलवार का दिन समर्पित होता है। घर के बड़े बुजुर्ग इस दिन बाल न कटवाने की सलाह देते हैं।

शारीरिक कष्ट की संभावना बढ़ेगी

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार को बाल कटवाने से शारीरिक कष्ट बढ़ते हैं। साथ ही, जीवन की परेशानियां निरंतर बढ़ती रहती हैं।

गुरुवार को न कटवाएं बाल

बाल कटवाने के लिए गुरुवार का दिन भी शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन बाल कटवाने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनिवार को लोबान जलाने से क्या होता है?