पीपल की जड़ में किस दिन जल चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती हैं?


By Sahil14, Aug 2024 05:16 PMnaidunia.com

पीपल की जड़ में चढ़ाएं जल

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता है। इस पेड़ की जड़ में जल अर्पित करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शनिवार होता है शुभ

पीपल की जड़ में जल अर्पित करने के लिए शनिवार का दिन शुभ होता है। इससे व्यक्ति की तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

सूर्योदय से पहले अर्पित करें

जल पीपल की जड़ में जल सुबह के समय सूर्योदय से पहले अर्पित करना चाहिए। सूर्य निकलने के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना कम फलदायी माना जाता है।

जीवन की दरिद्रता होगी दूर

पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

घर में रहेगी सुख-शांति

जिन लोगों के घर में क्लेश का माहौल रहता है उन्हें शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। इससे घर के अंदर सुख-शांति का वास होगा।

मन रहेगा शांत

अशांत मन से परेशान रहने वालों को भी शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है।

शनि दोष से मुक्ति

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से शनि दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं, शनिदेव ऐसा करने वालों के ऊपर कृपा भी बरसाते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि पीपल की जड़ में जल अर्पित करने से क्या फायदा होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सफेद आंकड़े की पूजा करने से क्या होता है?