घर की किचन का वास्तु शास्त्र में खास महत्व माना गया है। ऐसा कहा जाता है रसोई में खाना बनता है और यहां की गई गलतियों का बुरा असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में खाना बनाने से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख मिलता है। जिस घर में इन बातों का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां हमेशा किसी न किसी तरह की परेशानी बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि खाना बनाने के दौरान किस दिशा में मुंह करना चाहिए। इसके अलावा, किसी अन्य दिशा में मुख करके खाना बनाना शुभ नहीं होता है।
खाना बनाने के दौरान पूर्व दिशा में मुंह करना शुभ माना जाता है। इस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने के कई चमत्कारी फायदे इंसान को मिलते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि खाना आपको इस तरह से बनाना चाहिए कि आपकी पीठ के पीछे किचन या किसी अन्य कमरे का दरवाजा न हो।
कुछ लोग किचन में चूल्हे के पास पानी रख देते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।
किचन में टूटे बर्तनों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
किचन से जुड़े वास्तु नियमों को लेकर यहां हमने बात की। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ