वास्तु शास्त्र में घर के अंदर कुछ तस्वीरों को लगाना शुभ माना जाता है। इन तस्वीर या मूर्तियों को लगाने से जीवन में आने वाली ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
घर के बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। यह तस्वीर पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही, रिलेशनशिप के तनाव को कम करती है।
बेडरूम के उत्तर-पश्चिम कोने में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगानी शुभ होती है। इससे शादीशुदा जिंदगी में हमेशा प्रेम बना रहता है।
घर के उत्तर-पूर्व कोने में भगवान कृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर के अंदर सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
घर में धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर की फोटो लगानी भी शुभ होती है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
कुबेर देवता की तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा, किसी अन्य दिशा में इस शुभ तस्वीर को लगाने का लाभ नहीं मिलता है।
घर मे हंसते हुए पक्षियों की तस्वीर लगानी शुभ होती है। इन तस्वीरों को घर के उत्तर-पश्चिम कोने में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि किन तस्वीरों को घर में लगाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ