सोने से पहले करें इन 4 मंत्रों का जाप, पल भर में आएगी नींद


By Sahil27, Feb 2024 05:48 PMnaidunia.com

नींद न आने की परेशानी

ज्यादातर लोग नींद न आने की वजह से परेशान रहते हैं। यदि लगातार ऐसा होने लगता है तो शरीर में नींद की कमी होने लगती है और आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

मत्रों का करें जाप

पूजा-पाठ के दौरान मंत्रों का ज्यादा जाप किया जाता है। रात में सोने से पहले आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं, जिसकी वजह से नींद न आने समेत कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

दिमाग रहेगा शांत

मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि उनका जाप करने से आपका दिमाग शांत हो जाएगा। अनावश्यक विचारों के न आने पर आपको नींद भी जल्दी आ सकती है।

ऊँ का जाप करें

तनाव को कम करने के लिए ऊँ का जाप करना फायदेमंद होता है। बिस्तर पर लेटकर भी आप मन ही मन इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

दुर्गा मंत्र

नींद न आने की परेशानी को दूर करने का काम दुर्गा मंत्र करता है। ‘या देवी सर्वभूतेषु निद्रा-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥’

बुरे सपनों के लिए मंत्र

यदि आपको सोने के दौरान बुरे सपने आते हैं तो ‘ वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज:। तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वपन: सुखदो भवेत्।।’ का रोजाना जाप करें।

रोगों से मिलेगा छुटकारा

शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप जरूर करें। ‘अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला: रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।।’

रोजाना सोने से पहले करें जाप

माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने का शुभ असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। खासकर नींद न आने की परेशानी दूर हो जाएगी।

यहां हमने जाना कि बेहतर नींद के लिए कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोते समय सिरहाने रखें ये 3 चीजें, मिलेंगे चमत्कारी लाभ