सफलता के लिए इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत


By Sahil16, Sep 2024 11:20 AMnaidunia.com

सफलता के लिए मंत्र

शास्त्रों में मंत्रों को शक्तिशाली बताया गया है। अगर सुबह स्नान करने के बाद इन पवित्र मंत्रों का जाप करेंगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

गायत्री मंत्र

रोजाना सुबह ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥’ का मन ही मन जाप करें। इससे मन को शांति मिलती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।

गणेश मंत्र

भगवान गणेश के आशीर्वाद के बिना सफलता मिलना संभव नहीं है। इसके लिए अपने दिन की शुरुआत ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र के साथ करें।

भोलेनाथ का मंत्र

भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी आप सुबह के समय कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, भोलेनाथ के आशीर्वाद से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु का मंत्र

सफलता नहीं मिल रही है तो विष्णु भगवान की पूजा करें। सुबह के समय उनके मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी कर सकते हैं।

बजरंगबली का मंत्र

हनुमान जी के मंत्र ‘ॐ हनुमते नमः’ का रोजाना जाप करने से करियर में सफलता मिलती है। इसके लिए

दुर्गा मंत्र

देवी दुर्गा की उपासना करने से सफलता के अनेक मार्ग खुलते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ का जाप करें।

सरस्वती मंत्र

ज्ञान की देवी के आशीर्वाद के बिना करियर में सफलता मिलनी संभव नहीं है। इसके लिए सुबह के समय ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ को मन ही मन जाप करना शुरू कर दें।

यहां हमने जाना कि सुबह किन मंत्रों का जाप करने से सफलता मिलती है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के पास गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिए या नहीं?