दिवाली के त्योहार में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धन संबंधी समस्या दूर करने के लिए उनके कुछ पवित्र मंत्रों का जाप दीपावली के दिन जरूर करना चाहिए।
हिंदू धर्म में मंत्रों को पवित्र माना जाता है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा हासिल हो सकती है।
धन की देवी को घर पर आकर्षित करने के लिए ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करने की सलाह दी जाती है। इस मंत्र को शास्त्रों में भी पवित्र और शक्तिशाली बताया गया है।
दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी के सरल मंत्र ‘ॐ लक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें। माना जाता है कि इससे घर के अंदर धन की देवी प्रवेश करती हैं।
धन की देवी के आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही, धन-धान्य की कमी भी नहीं रहती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में महालक्ष्मी स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, इसका जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति के ऊपर रहती है।
दीपावली के दिन महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक उन्नति बढ़ती है। इसके अलावा, पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि सुख-समृद्धि के लिए दीपावली के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Jagran