इन 4 मंत्रों का करें जाप, रोगों से मिलेगा छुटकारा


By Sahil28, Jun 2024 04:00 PMnaidunia.com

शक्तिशाली मंत्र

वैदिक ज्योतिष में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। इनका जाप करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद अर्जित किया जा सकता है।

रोगों के लिए मंत्र

स्वस्थ रहने की मनोकामना पूरी करने के लिए भी मंत्रों का जाप किया जाता है। खासकर कुछ मंत्र बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।

गायत्री मंत्र का जाप करें

मानसिक रोगों के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और तनाव जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

महामृत्युंजय मंत्र

‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।’ रोगों से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का जाप नियमित तौर पर करें।

हनुमान चालीसा की चौपाई

बजरंगबली को संकटमोचन कहा जाता है। रोगों से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा की चौपाई ‘नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।’ का जाप करें।

दुर्गा सप्तशती का मंत्र पढ़ें

स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए ‘ॐ सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।’ का एकाग्रता के साथ जाप करें।

मानसिक शांति

माना जाता है कि मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। बशर्ते इनका जाप एकाग्रता और सच्चे मन के साथ करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अपनी पहचान को अलग कैसे बनाएं?