घर की नकारात्मकता का नाश करेंगे ये शक्तिशाली मंत्र


By Sahil10, Jun 2024 02:03 PMnaidunia.com

नकारात्मकता का वास

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता के अलग-अलग कारण बताए गए हैं। खैर, एक बार घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है तो व्यक्ति के जीवन में परेशानियों का आगमन होने लगता है।

मंत्रों का करें जाप

शास्त्रों में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी आप कुछ मंत्रों का जाप नियमित तौर पर कर सकते हैं।

घर में आएगी सकारात्मकता

हिंदू धर्म में मंत्रों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जहां पर मंत्रों का उच्चारण होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां वास नहीं कर पाती हैं।

भगवान विष्णु का मंत्र

घर की नकारात्मकता का नाश करने के लिए भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करें। इससे घर में सकारात्मकता प्रवेश करेगी।

108 बार करें जाप

भगवान विष्णु के मंत्र का जाप सुबह स्नान करने के बाद करना चाहिए। पूजा के दौरान भी आप इस मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं।

हनुमान जी का मंत्र

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान हनुमान व्यक्ति को सभी संकटों से छुटकारा दिला देते हैं। घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए ‘ऊॅं हं हनुमते नमो नमः’ का मंगलवार के दिन जाप करें।

संकटों से मिलेगी मुक्ति

हनुमान जी के मंत्र का जाप करने से जीवन के संकटों से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी। माना जाता है कि मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंडली से जीवनसाथी के बारे में कैसे जान सकते हैं?