वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर कुछ चित्रों को लगाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इससे मन की शांति बढ़ती है।
बेडरूम या घर की किसी भी दीवार पर शांत झरने का चित्र लगाएं। वास्तु शास्त्र में इस चित्र को शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
व्यक्ति की तस्वीर मन की एकाग्रता और शांति बढ़ाने के लिए घर की दीवारों पर ध्यान मुद्रा में बैठे व्यक्ति की तस्वीर लगाएं। इससे मन को शांति मिलती है।
घर की दीवार पर पक्षियों के समूह की तस्वीर जरूर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से अशांत मन को शांत किया जा सकता है।
घर की दीवारों पर पहाड़ और नदी का चित्र भी आप लगा सकते हैं। इन दोनों ही चित्रों से मन की शांति बढ़ाने में मदद मिलती है।
मन की शांति के लिए घर की दीवारों पर हरे-भरे जंगल की तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर के किसी भी कमरे में सूरज की किरणों वाला चित्र आप लगा सकते हैं। इससे मन की शांति बढ़ती है और नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।