41 दिन तक सुबह बोलें ये 5 वाक्य, चमक जाएगा भाग्य


By Sahil27, Mar 2024 08:00 PMnaidunia.com

सुबह बोलें ये वाक्य

ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि सुबह के समय कुछ शुभ बातें बोलने का सकारात्मक असर जीवन पर पड़ता है। इस वजह से दिन की शुरुआत में नकारात्मक बातें बोलने से बचना चाहिए।

41 दिन बोले चमत्कारी वाक्य

यदि आप अपने जीवन में कुछ चमत्कारी बदलाव चाहते हैं तो दिन की शुरुआत के साथ 5 सकारात्मक वाक्य दोहराएं। ऐसा करने से आपका सोया भाग्य जाग जाएगा।

भगवान हमेशा मेरे साथ है

यदि आप सुबह के समय बोलते हैं कि भगवान हमेशा मेरे साथ है तो आपका दिन बेहतरीन गुजरेगा। इसके साथ ही, ईश्वर का आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहेगा।

मैं बहुत भाग्यशाली हूं

सुबह के समय आपको यह जरूर बोलना चाहिए कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं। ऐसा बोलने से आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

सुख-शांति से बीतेगा दिन

सुबह उठने के बाद ऐसा बोले कि आपका दिन सुख-शांति में बीतेगा। ज्योतिष में माना जाता है कि इन वाक्यों को बोलने से आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

आज का दिन मंगलमय हो

अपने दिन की शुरुआत बेहतरीन करने के लिए सुबह के समय यह वाक्य बोलें कि आज का दिन मंगलमय रहेगा। यकीन मानिए ऐसा बोलने का सकारात्मक असर पड़ेगा।

आज का दिन दुआओं से भरा है

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दवाओं से ज्यादा दुआएं असर करती हैं। इस वजह से सुबह के समय बोलना चाहिए कि आपका दिन दुआओं से भरा रहेगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

आज हमने जाना कि सुबह के समय क्या बोलना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

5 दिन बाद करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले, शुक्र की अद्भुत चाल करेगी कमाल