सुबह उठते ही मिलें ये संकेत, तो समझ लें दिन होगा खास


By Sahil14, Oct 2024 06:29 PMnaidunia.com

सुबह मिलने वाले शुभ संकेत

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सुबह उठते ही किन संकेतों का मिलना शुभ होता है। ये संकेत बताते हैं कि आपका पूरा दिन सुखमय रहेगा।

शंख की ध्वनि सुनाई देना

सुबह उठने के बाद शंख की पवित्र ध्वनि सुनाई देती है तो यह एक शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि घर में सुख-शांति का वास रहेगा।

मुस्कान के साथ जागना

कुछ लोग सुबह चेहरे पर मुस्कान के साथ उठते हैं। यह आपके प्रसन्न मन का संकेत है, जिससे पता चलता है कि आपका हर कार्य में मन लगेगा। 

मंदिर की घंटियों की ध्वनि

सुबह उठते ही मंदिर की घंटियां सुनाई देती है तो यह भी शुभता का प्रतीक है। इससे अनुमान लग जाता है कि आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।

सकारात्मक विचारों का आना

सुबह सकारात्मक विचारों के साथ उठना भी शुभ माना जाता है। यह संकेत बताता है कि आपके ऊपर नकारात्मकता हावी नहीं होगी।

पानी का स्वाद मीठा लगना

सुबह उठने के बाद पानी पिएं और उसका स्वाद मीठा लगे तो समझ जाएं कि यह सकारात्मक संकेत है। इसे भी दिन के शुभ होने का संकेत माना जाता है।

सपने में देवी-देवताओं के दर्शन

रात को सोते समय देवी-देवताओं का सपना आता है तो यह एक सकारात्मक संकेत है। इससे पता चलता है कि आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी।

पक्षियों की मधुर ध्वनि

सुबह उठने के बाद पक्षियों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है तो यह शुभता का संकेत माना जाता है। यह बताता है कि जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

सुबह उठने के बाद कुछ संकेतों को देखना शुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva

जीवन की ये परेशानियां देती हैं दुर्भाग्य का संकेत