घर की दीवारों पर कौन से चिन्ह या चित्र लगाएं?


By Sahil27, Sep 2024 05:27 PMnaidunia.com

घर की दीवारों पर क्या लगाएं?

वास्तु शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि घर की दीवारों पर कुछ प्रतीक और चिन्हों को लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल, चित्र और चिन्ह घर के अंदर सकारात्मकता बढ़ाते हैं।

स्वास्तिक चिन्ह लगाएं

घर की दीवार पर स्वास्तिक चिन्ह को लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता का प्रभाव नष्ट होता है।

ओम का चिन्ह लगाएं

घर के अंदर किसी भी दीवार पर ओम का चिन्ह भी आप लगा सकते हैं। हिंदू धर्म में ओम को सबसे पवित्र माना जाता है।

श्री यंत्र स्थापित करें

घर की दीवारों पर श्री यंत्र की तस्वीर आप स्थापित कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस यंत्र को शुद्ध और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

मंगल कलश

वास्तु में मंगल कलश को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मेन द्वार या मंदिर में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

कमल का फूल

कमल के फूल को भी घर की दीवार पर लगाया जा सकता है। आप चाहे तो इसके चित्र का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

राधा-कृष्ण का चित्र

पति-पत्नी के कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है और लड़ाई-झगड़े कम हो जाते हैं।

भगवान गणेश का चित्र

घर की दीवार पर भगवान गणेश की चित्र को लगाना भी शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इसे मंदिर की दीवार पर भी लगा सकते हैं।

यहां हमने जाना कि घर की दीवारों पर किन चिन्हों को लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या इस नवरात्रि से नौ दिन के व्रत की शुरुआत कर सकते हैं?