मनी प्लांट में यह 1 चीज रखने से धन की होगी बरसात


By Sahil11, Aug 2024 04:05 PMnaidunia.com

मनी प्लांट का पौधा

हिंदू धर्म में मनी प्लांट के पौधे का संबंध धन से माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी इस पौधे में वास करती हैं।

घर में रखना होता है शुभ

मनी प्लांट को घर में रखना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन आगमन होता है और पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।

मनी प्लांट में 1 चीज रख दें

वैसे तो मनी प्लांट में कई चीजों को चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन ज्योतिष के जानकार धन से संबंधित इस पौधे में एक चीज रखने की सलाह देते हैं।

लाल रंग का कलावा बांध दें

मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा बांधना शुभ होता है। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं और सुख-समृद्धि निरंतर बढ़ती है।

शुक्रवार को बांधे कलावा

मनी प्लांट पर कलावा बांधने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। दरअसल, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में कलावा बांधने के लिए यह दिन उत्तम बताया गया है।

पैसों की होगी बरसात

धन से संबंधित मनी प्लांट के पौधे पर कलावा बांधने से मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इतना ही नहीं, उनकी कृपा से पैसों की कमी का सामना भी व्यक्ति को नहीं करना पड़ता है।

आग्नेय कोण में लगाएं मनी प्लांट

मनी प्लांट को लगाने के लिए आग्नेय कोण को शुभ माना जाता है। इस कोण से मतलब दक्षिण-पूर्व दिशा से होता है। धन लाभ के लिए इस दिशा में ही मनी प्लांट को लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि मनी प्लांट में क्या रखने से धन की बरसात होती है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रविवार की शाम जलाएं इस तेल का दीपक, देवी-देवता होंगे प्रसन्न