वास्तु शास्त्र में पैसों की बरकत के लिए कई चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को फॉलो करने से आपको आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी।
होगा दूर बता दें कि घर में आर्थिक तंगी के पीछे वास्तु दोष भी होता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए आप कुछ शुभ चीजों को घर में लेकर आ सकते हैं।
आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को अपने घर पर लक्ष्मी के पद्म चिन्ह लेकर आने चाहिए। इससे आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।
यदि आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो कुबेर देवता की तस्वीर घर लेकर आएं। इसकी मदद से वास्तु दोष को भी कम किया जा सकता है।
यदि आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है तो पिरामिड लेकर आएं। मान्यता के अनुसार, चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड लाने से घर वास्तु दोष दूर होता है।
घर में पानी से भरी सुराही रखना भी शुभ माना जाता है। गौर करने की बात है कि इसे घर के अंदर रखने से पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में छोटे-मोटे बदलाव करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। मुख्य द्वार के पास एक छोटा दरवाजा भी आप लगवा सकते हैं।
घर में कांच लगवाना भी शुभ होता है। खासकर आर्थिक समस्या की परेशानी का सामना करने वाले लोगों को कांच जरूर लगवाना चाहिए।