सावन में खरीदें ये चीजें, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न


By Sahil13, Jul 2024 12:36 PMnaidunia.com

सावन का महीना

22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस अवधि के दौरान शिवरात्रि तक भगवान शिव की विधि-विधान से हर सोमवार पूजा की जाती है।

घर खरीदकर लाएं ये चीजें

सावन के महीने में कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। भगवान शिव की इन प्रिय चीजों को घर लेकर आने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

तांबे का त्रिशूल

सावन के महीने में तांबे का त्रिशूल भी आप घर लेकर आ सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव का त्रिशूल संकटों से व्यक्ति की रक्षा करता है।

चांदी का कड़ा खरीदें

माना जाता है कि सावन में चांदी का कड़ा खरीदना भी शुभ होता है। कड़ा खरीदकर लाएं और धारण करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

सोमवार को डमरू खरीदें

सावन के पहले सोमवार बाजार से डमरू खरीदकर घर ले आएं। पूजा के दौरान घर में डमरू बजाएं। धार्मिक मान्यता है कि घर में डमरू बजाने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं।

पारद शिवलिंग

सावन के दौरान आप पारद शिवलिंग को भी घर लेकर आ सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

रुद्राक्ष लाएं घर

भगवान शिव को रुद्राक्ष प्रिय होता है। सावन माह में रुद्राक्ष खरीदकर घर लाएं। माना जाता है कि इसे धारण करने वाले व्यक्ति को करियर में तरक्की मिलती है।

भोलेनाथ बरसाएंगे कृपा

अगर आप भोलेनाथ की प्रिय चीजों को घर लेकर आएंगे तो उनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। जब भगवान शिव प्रसन्न रहेंगे तो संकटों से भी आपका बचाव होगा।

यहां हमने जाना कि भोलेनाथ की कृपा के लिए सावन माह में क्या खरीदकर लाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज रात से 3 राशियों पर बरसेगा झमाझम पैसा, लाल ग्रह का खुल गया खजाना