भाग्य का साथ प्राप्त करने के लिए घर में कुछ सकारात्मक चीजों को रखें। माना जाता है कि कुछ चीजें घर का वातावरण शुद्ध करने का काम करती हैं।
वास्तु शास्त्र में श्री यंत्र को पवित्र माना जाता है। अगर घर में इस यंत्र को स्थापित करेंगे तो हर मामले में भाग्य का साथ मिलेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाफिंग बुद्धा सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसे घर के किसी भी हिस्से में रखने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है।
फेंगशुई विद्या में घर के अंदर धातु का कछुआ रखने की सलाह दी गई है। मान्यता के अनुसार, इसे घर में रखने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
घर में मनी प्लांट को लगाना भी शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध धन से होता है। यही कारण है कि घर में इसे रखने से धन में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।
घर के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति को रखना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा की मूर्ति घर के अंदर सकारात्मकता को बढ़ाने का काम करती है।
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ चाहते हैं तो तुलसी का पौधा घर ले आएं। दरअसल, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।