पितृ पक्ष में करें तुलसी का यह 1 टोटका, पैसों की होगी बारिश


By Sahil30, Sep 2023 04:56 PMnaidunia.com

पितृ पक्ष

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान पितृ किसी न किसी रूप में आकर भोजन ग्रहण करते हैं।

पितृ पक्ष का समापन

पितृ पक्ष 29 सितंबर को शुरू हो चुके हैं और 14 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या पर इनका समापन होगा। इन 16 दिनों के दौरान पितरों का पिंडदान, श्राद्ध और पूजा की जाती है।

तुलसी का इस्तेमाल

हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता के मुताबिक, पितृ पक्ष के 16 दिनों के दौरान तुलसी का इस्तेमाल करना बेहद शुभ होता है।

तुलसी के उपाय

पितृ पक्ष में तुलसी के उपाय करने से भी काफी फायदा मिलता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी से जुड़े कोई भी उपाय रविवार और एकादशी के दिन न करें।

पितृ पक्ष में करें उपाय

पितृ पक्ष के दौरान तुलसी के पौधे के पास एक कटोरी रख दें। इसके बाद घर का कोई भी व्यक्ति हाथ में थोड़ा गंगाजल लें और धीरे-धीरे कटोरी में छोड़ दें।

पितरों का लें नाम

कटोरी में गंगाजल छोड़ते समय अपने पितरों का 5 से 7 बार नाम लें। कटोरी के गंगाजल का छिड़काव घर के हर कोने में करें और बाकी जल तुलसी में भी डाल सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

ऐसी मान्यता है कि गंगाजल का छिड़काव घर में करने से नकारात्मकता दूर हो जाएगी। गौर करने की बात है कि यह उपाय रविवार और एकादशी के दिन करना सही नहीं होता है।

फल प्राप्ति

तुलसी के उपाय को पितृ पक्ष करने से पिंडदान और दान करने जितना फल मिलता है। इस वजह से ही तुलसी से जुड़े उपाय को बेहद शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: घर के इर्द-गिर्द हैं ये पेड-पौधे, हो जाएं सावधान