वास्तु शास्त्र में पितरों की तस्वीर लगाने की शुभ दिशा बताई गई है। माना जाता है कि गलत दिशा में मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाने से घर पर दोष लग जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की दक्षिण दिशा पितरों की तस्वीर लगाने के लिए शुभ होती है। सभी मृत व्यक्ति की तस्वीर को इसी एक दीवार पर लगाया जाना चाहिए।
दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगाएं। इसके साथ ही, एक बात का ध्यान रखें कि पितरों की तस्वीर का मुख उत्तर दिशा की तरफ ही होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र की मानें तो पितरों की तस्वीर भूलकर भी ड्राइंग रूम में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है।
माना जाता है कि पितरों की तस्वीरों को गलत दिशा या ड्राइंग रूम में लगाने से घर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से परिवार के सदस्य बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मृत पूर्वजों की एक से अधिक तस्वीर नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि एक ही पूर्वज की ज्यादा तस्वीर लगाने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है।
पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, कई अन्य उपाय भी आप अपना सकते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि पितरों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ