पितरों की तस्वीर लगाने के लिए घर की यह दीवार है शुभ


By Sahil21, Sep 2024 05:38 PMnaidunia.com

पितरों की तस्वीर कहां लगाएं?

पितृ पक्ष चल रहे हैं और ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि पितरों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में पितरों की तस्वीर लगाने के लिए शुभ दिशा बताई गई है।

दक्षिण दिशा होती है शुभ

पितरों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा शुभ होती है। वास्तु के अनुसार, इसके अलावा किसी अन्य दिशा में पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

इस दिशा की दीवार पर लगाएं

दक्षिण दिशा की दीवार पर ही पितरों की तस्वीर को लगाना शुभ होता है। इस दीवार पर तस्वीर लगाने के भी कुछ नियम होते हैं।

पूजा स्थल से दूर रखें तस्वीरें

पितरों की तस्वीर को पूजा स्थल से दूर रखना चाहिए। मंदिर के पास पूर्वजों की तस्वीर रखने की सख्त मनाही होती है।

बैठक स्थल में लगाएं

पूर्वजों की तस्वीर उस जगह या कमरे में लगानी चाहिए, जहां घर के लोग ज्यादा समय तक बैठते हैं। आमतौर पर बैठक में ही पितरों की तस्वीर को लगाया जाता है।

उत्तर या पूर्व दिशा में न लगाएं

पितरों की तस्वीर को भूलकर भी उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा की दीवार पर तस्वीर लगाएंगे तो घर पर पितृ दोष लग जाएगा।

रोज साफ करें तस्वीर

पितरों की तस्वीर पर गंदगी या धूल जमा न होने दें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोजाना पितरों की तस्वीर की सफाई करनी चाहिए।

सूरज की रोशनी में न हो तस्वीर

पितरों की तस्वीर को सूरज की रोशनी से बचाना चाहिए। ऐसे में उस कमरे में ही पितरों की तस्वीर लगाएं, जहां सूर्य की रोशनी नहीं आती हो।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गंगाजल इस दिशा में रखने से बढ़ता है धन