ये कार्य करने वालों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी


By Sahil12, Jul 2024 08:00 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी की कृपा

शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए व्यक्ति कुछ शुभ कार्य रोजाना कर सकते हैं।

घर को साफ रखें

मां लक्ष्मी को सफाई प्रिय होती है। गंदगी वाली जगह पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इस वजह से कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में साफ-सफाई रखना जरूरी है।

मंदिर में पूजा करें

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए हिंदू धर्म में पूजा का खास महत्व होता है। घर के मंदिर में सुबह-शाम पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी को जल दें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। तुलसी में जल अर्पित करने और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

दान-पुण्य करना

शास्त्रों में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि दान करने वाले व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

धन का सही उपयोग

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। यही कारण है कि पैसों का गलत इस्तेमाल करने से उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

व्रत करना भी है जरूरी

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो व्रत और उपवास रखें। शुक्रवार के दिन महिलाएं धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रख सकती हैं।

शाम को दीपक जलाएं

घर के आंगन या मंदिर में शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने वालों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

यहां हमने जाना कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किन कार्यों को रोजाना करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 सदी बाद बन रहा बुधादित्य और शुक्रादित्य योग, 3 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा