बीते दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। खिलाड़ी ने 170 वनडे मैचों में 5800 रन बनाए हैं।
वनडे क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के कई धमाकेदार रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। आज हम इस लेख में आपको उनके 5 रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 129 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।
स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे क्रिकेट के करियर में ओवरऑल 12 शतक जड़े हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले 5वें बल्लेबाज हैं।
तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ, जॉर्ज बेली के नाम है। इस जोड़ी ने 2016 में भारत के खिलाफ 242 रन जोड़े थे।
खिलाड़ी के नाम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। स्मिथ ने 10 अर्धशतक जड़े हैं।
स्टीव स्मिथ ने कप्तान रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले जॉइंट खिलाड़ी हैं।
स्टीव स्मिथ के 5 धमाकेदार ओडीआई रिकॉर्ड। इसी तरह खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com