सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। किचन में रोटी बनाते समय कुछ गलतियों को नहीं करना चाहिए।
अक्सर देखा जाता है कि लोग रोटी बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो शायद उनको भी पता नहीं चल पाती है। आइए जानते हैं कि रोटी बनाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
अक्सर देखा जाता हैं कि लोग रोटी बनाने के दौरान तवे पर पानी डाल देते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्म तवे पर पानी डालने से आर्थिक नुकसान होता है।
आमतौर पर कुछ लोग रात को आटा गूंथ कर रख देते हैं कि सुबह जल्दी रोटी बन जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बासी आटे से रोटी बनाना अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां बनाते समय भूलकर भी नहीं गिनना चाहिए, क्योंकि इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
कुछ लोग रोटी बनाने के बाद चकला बेलन धोते नहीं है। रोटी बनाने के बाद रोजाना चकला बेलन धोना चाहिए, वरना आर्थिक हानि होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।