हाथ-धोते समय भूलकर न करें ये 5 गलतियां


By Ram Janam Chauhan28, Dec 2024 03:04 PMnaidunia.com

बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर अक्सर हाथों को साफ रखने की सलाह देते हैं। इसलिए, हाथों को धोते समय इन गलतियों को करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

हैंड वॉश का इस्तेमाल न करना

अक्सर लोग हाथों को धोते समय सिर्फ पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए, हैंड वॉश का इस्तेमाल जरूर करें।

जल्दी हाथों को न धोएं

सिर्फ 10-15 सेकंड हाथों को धोने से बैक्टीरिया खत्म नहीं होते हैं। इसलिए, हाथों को स्वच्छ रखने के लिए आराम से धोएं।

गंदे कपड़े से हाथ साफ करना

अक्सर लोग हाथ धोने के बाद किसी गंदे कपड़े या तौलिए का इस्तेमाल करते हैं, इससे बैक्टीरिया और वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

नाखून और उंगलियों को साफ न करना

कई लोग अक्सर हाथों को धोते समय उंगलियों के बीच की सफाई नहीं करते, जिससे बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

कम पानी इस्तेमाल करना

कई लोग पानी को बचाने के लिए हाथों को ठीक ढंग से नहीं धोते हैं। इसलिए, ऐसी गलती भूल कर भी ना करें।

ऐसे करें हैंड वॉश

हैंथ वॉश करने के लिए हाथों को हल्का गीला करें, 20-30 सेकंड साबुन रगड़ें, नाखून और उंगलियों के बीच अच्छे से सफाई करें, फिर पानी से धोएं।

स्वच्छता का रखें ख्याल

अगर आप हाथ धोते समय इन गलतियों को करने से बचें, इससे शरीर को लंबे समय तक सेहतमंद रखने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बालों में रोजाना शैंपू लगाने से क्या होता है?