मलमास में इन 5 चीजों का न करें दान, बढ़ सकता है संकट


By Ayushi Singh17, Dec 2024 03:34 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में मलमास और दान करने का विशेष महत्व है और इससे जीवन में पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि मलमास में इन 5 चीजों का न करें दान, बढ़ सकता है संकट-

नुकीली चीजें

मलमास में गलती से भी नुकीली चीजें का दान नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू

मलमास में झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है।

बर्तन

इन दिनों स्टील के बर्तन दान करने से घर-परिवार की शांति भंग होती है। साथ ही, व्यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तेल

ऐसा माना जाता है कि इस दिन इस्तेमाल किया हुआ तेल दान में नहीं देना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं और अशुभ फल भी देते हैं।

झूठा खाना

गरीब या जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना शुभ माना जाता है, लेकिन किसी को झूठा खाना दान नहीं करना चाहिए। इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।  

मलमास में इन 5 चीजों का दान नहीं करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रातोंरात बदल जाएगी किस्मत! जानें तकिये के नीचे काली मिर्च रखकर सोने के चमत्कारी फायदे