बारिश के मौसम में इन 3 फलों को खाने से बिगड़ सकती है तबीयत


By Ram Janam Chauhan16, Jun 2025 01:28 PMnaidunia.com

मानसून के मौसम में फल सहित अन्य खाने पीने की चीजें जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको इस मौसम में इन 3 फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।

केला सेवन करने से बचें

बारिश के मौसम में केले पर अक्सर काले धब्बे पड़ जाते हैं, जो पेट खराब होने की वजह बन सकते हैं।

तरबूज खाने से बचें

तरबूज ठंडी तासीर वाला फल है, जो मानसून के मौसम में जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए, इसे सेवन करने से बचना चाहिए।

अनानास सेवन करने से बचें

अनानास बारिश के मौसम में जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में इसे सेवन करने पर पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है।

बैक्टीरिया का खतरा

अगर आप बारिश के मौसम में इन फलों का सेवन करते हैं, तो ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से सही हो, वरना खराब फलों का सेवन करने पर शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

दोपहर के समय सेवन करें

बारिश के मौसम में फलों को दोपहर में सेवन करें, क्योंकि कई फल ठंडे तासीर के होते हैं, जिसे सुबह सेवन करने पर तबीयत खराब हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इन फलों के सेवन से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोज सुबह पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर खाने से क्या होता है?