हिंदू धर्म शनिदेव का विशेष महत्व हैं। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा होती है, लेकिन पूजा में 4 चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए।
शनिदेव की पूजा में खिचड़ी का भोग लगाते है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खिचड़ी में मसूर की दाल न हो। शनिदेव की पूजा में मसूर की दाल अशुभ माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, भूलकर भी शनिदेव की पूजा के दौरान तांबे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बुरे फलों की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव की पूजा में लाल रंग के फूलों को भी शामिल नहीं करना चाहिए। लाल फूल अर्पित करने से नाराज हो सकते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव के पूजा में पीले रंग का चंदन शामिल नहीं करना चाहिए। पीले चंदन से परहेज करना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शनिदेव की पूजा में इन 4 चीजों को शामिल न करें। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ