पर्स रखना बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इसमें धन रखा जाता है। इसके साथ ही पर्स रखने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं। पर्स रखना चाहिए, लेकिन पर्स में कुछ चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में धन रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, लेकिन अगर 3 चीजों को रखने है, तो मां नाराज होती हैं।
आमतौर पर देखा जाता है कि लोग पर्स में घर या दुकान की चाबी को रख देते है, जोकि अशुभ माना जाता है। पर्स में चाबी रखने से मां नाराज होती हैं।
अक्सर लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर को पर्स में रखते है, लेकिन वास्तु के मुताबिक ऐसा करना हानिकारक होता है। पर्स में तस्वीर रखने से परहेज करना चाहिए।
लोगों के पर्स में कई सालों पुरानी रसीद पड़ी होती है, जोकि अशुभ माना जाता है। दरअसल, पर्स में पुरानी रसीद रखने से धन की देवी नाराज होती हैं।
अगर आपके पर्स में ये 3 चीजें रखी है, तो तुरंत हटा दें वरना आपके जीवन में कभी आर्थिक तंगी नहीं जाएगी। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी भी नाराज रहेगी।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ