हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में 4 चीजों को नहीं रखना चाहिए वरना इंसान कब कंगाल हो जाता है उसका पता भी नहीं चलता है।
वास्तु शास्त्र एक धार्मिक किताब है, जिसको हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, इसमें दिशाओं और शुभ-अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी 4 चीजों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इन चीजों को रखने से कंगाली का सामना करना पड़ता है।
हिंदू धर्म में सबसे पवित्र तुलसी का पौधा माना जाता है। इस पौधे को घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से धन की देवी नाराज होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में भूलकर पानी का बर्तन भी नहीं रखना चाहिए। पानी रखने से वास्तु दोष लगता है।
घरों में छोटा सा लकड़ी का मंदिर रखना शुभ माना जाता है। लेकिन मंदिर को दक्षिण दिशा में लगाने से परहेज करना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगता है, तो उसे भयंकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दक्षिण दिशा में घड़ी भी न रखें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।