हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में वास्तु के नियमों का पालन करने से विशेष लाभों की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पलंग के नीचे इन 5 चीजों को रखने से तुरंत कंगाली छा जाती है। आइए इन चीजों के बारे में जानते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पलंग के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान को रखता है, तो गरीबी को दावत देने जैसा है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पलंग के नीचे भूलकर भी जूते-चप्पल को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कंगाली छा सकती है।
कई लोगों की आदत होती है कि गंदे कपड़े की पोटली को पलंग के नीचे रखने की, लेकिन ऐसा करने से परहेज करना चाहिए।
पलंग के नीचे धातु की वस्तुएं को रखने से भी आर्थिक तंगी आ सकती है इसलिए भूलकर भी धातु की वस्तुएं पलंग के नीचे न रखें।
भूलकर भी पलंग के नीचे झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी आती है।