चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, जोकि फायदेमंद भी होता है। लेकिन कुछ चीजों को नहीं मिलाना चाहिए वरना स्किन एलर्जी हो सकती है।
स्किन पर बेसन लगाने के लिए उसका मास्क बनाया जाता है, जिसे कई चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। लेकिन 3 चीजों को नहीं मिलाना चाहिए।
बेसन का मास्क बनाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें 3 चीजों को न मिलाएं। आइए उन 3 चीजों के नाम जानते हैं।
अगर आप बेसन का मास्क स्किन पर लगाने के लिए बना रहे है, तो भूलकर भी उसमें नींबू का रस न मिलाएं। ऐसा करने से त्वचा रूखी बेजान हो सकती है।
बेसन के मास्क में विनेगर मिलाने से भी परहेज करना चाहिए। विनेगर चेहरे की रंगत को बदल सकता है। साथ ही, एलर्जी हो सकती है।
अगर आप स्किन पर बेसन का मास्क लगाते है, तो उसमें सोडा न डालें। दरअसल, सोडा मिलाकर लगाने से खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है।
इन 3 चीजों को बेसन में नहीं मिलाना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ