आमतौर पर घर में अपने बड़ों से सुनना होगा कि सड़क पर पड़ी कुछ चीजों को छूना या ठोकर मारना नहीं चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सड़क पर पड़ी कई चीजों को भूलकर भी ठोकर नहीं मारना चाहिए, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
सड़क पर पड़े नींबू-मिर्च को भूलकर भी ठोकर नहीं मारना चाहिए। नींबू-मिर्च के अंदर नकारात्मक ऊर्जा होती है।
अगर आपको सड़क पर बालों के गुच्छे दिखे तो उसको ठोकर न मारे। बालों को ठोकर मारना अपशकुन माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार सड़क पर पड़े मृत पशु को ठोकर नहीं मारना चाहिए। ठोकर मारने से जीवन में कई परेशानियां आ सकती है।
सड़क पर पड़ी पूजा की सामग्री को भी पैर से ठोकर नहीं मारना चाहिए। पूजा की सामग्री को ठोकर मारने से देवी-देवता नाराज हो सकते है।
अक्सर लोग चौराहे पर भोजन रखते है। इन भोजन को पैर से ठोकर न मारे, वरना सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती है।