रोटी बनाते समय न करें ये 4 गलतियां, होगी धन की हानि


By Arbaaj04, Jul 2024 10:41 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी होता है वरना जीवन में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

रोटी बनाते समय गलतियां

आमतौर पर लोग रोटी बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो उनको आर्थिक तंगी की ओर ले जाता है। आइए जानते है कि रोटी बनाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

रोटी न गिनें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां बनाते समय भूलकर भी नहीं गिनना चाहिए, क्योंकि इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

तवे पर पानी

अक्सर देखा जाता है कि लोग रोटी बनाने के दौरान तवे पर पानी डाल देते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्म तवे पर पानी डालने से आर्थिक नुकसान होता है।

बासी आटे की रोटी

आमतौर पर कुछ लोग रात को आटा गूंथ कर रख देते है कि सुबह जल्दी रोटी बन जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बासी आटे से रोटी बनाना अशुभ माना जाता है।

चकला बेलन न धोना

कुछ लोग रोटी बनाने के बाद चकला बेलन धोते नहीं है। रोटी बनाने के बाद रोजाना चकला बेलन धोना चाहिए, वरना आर्थिक हानि होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र करेंगे कर्क में गोचर, 5 राशियों के मौज में कटेंगे दिन