ये 6 गलतियां करेंगे तो जीवन में आएगा भूचाल


By Ayushi Singh18, Feb 2025 05:00 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि ये 6 गलतियां करेंगे तो जीवन में आएगा भूचाल-

किचन में चप्पल पहनकर न जाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी-भी किचन में चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए। इससे अन्नपूर्णा माता नाराज होती है।

चप्पल पहनकर न नहाएं

कभी-भी बाथरूम में चप्पल पहनकर नहीं नहाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई परेशानियां बढ़ने लगती है।

खाली बाल्टी  न छोड़े

रात के समय बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में बरकत रुक जाती है और धन का नाश होता है।

झूठे बर्तन न छोड़े

रात के समय कभी-भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे जीवन पर संकट आ जाता है और आर्थिक समस्या बढ़ने लगती है।

शाम के समय बाल न खोले

कभी-भी शाम के समय बाल नहीं खोलना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।

पेड़-पत्ती न तोड़े

शाम के समय पेड़-पत्ती तोड़ने की मनाही होती है। ऐसा करने से देवी -देवता नाराज होते हैं और पक्षियों को समस्या होने लगती है।

ये 6 गलतियां करेंगे तो जीवन में भूचाल आएगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में महाकुंभ की यात्रा करने का क्या मतलब होता है?