दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इन फूड्स से करें तौबा


By Sahil03, Nov 2024 10:07 AMnaidunia.com

दांतों का पीलापन

दांतों की सही से सफाई न करने पर एक पीली परत जम जाती है। पीले रंग की इस चिपचिपी परत के कारण दांतों की खूबसूरती में कमी आती है।

कॉफी न पिएं

दांतों का पीलापन दूर करना चाहते हैं तो कॉफी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने की गलती न करें। इससे दांतों पर पीले दाग-धब्बे लग जाते हैं।

मिठाइयां कम खाएं

मिठाइयों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा होता है। दांतों का पीलापन दूर करना चाहते हैं तो मिठाइयों का कम से कम सेवन करें।

ब्लूबेरी का सेवन न करें

ब्लूबेरी का गहरा रंग होता है, जिसके कारण दांतों पर गहरे धब्बे आ जाते हैं। यही कारण है कि दांतों का पीलापन दूर करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

कोल्ड ड्रिंक्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स कोल्ड ड्रिंक्स न पीने की सलाह देते हैं। इनमें शुगर और एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो दांतों की परत को कमजोर करने का काम करते हैं।

सोया सॉस

सोया सॉस का गहरा रंग दांतों की सफेदी को प्रभावित करता है। इससे बचने का एक ही तरीका है कि सोया सॉस का सीमित मात्रा में सेवन करें।

टमाटर सॉस

जंक फूड के साथ लोग टमाटर सॉस खाते हैं, लेकिन दांतों की सेहत के लिए ऐसा करना सही नहीं होता है। यह सॉस दांतों पर दाग छोड़ सकता है।

चुकंदर भी ज्यादा न खाएं

चुकंदर के गहरे रंग के कारण दांतों पर दाग लग जाते हैं। जिन लोगों के दांत पहले से ही पीले हो चुके है उन्हें कम से कम मात्रा में चुकंदर खाना चाहिए।

यहां हमने जाना कि दांतों का पीलापन दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva

पलकों को जरूरत से ज्यादा झपकाना क्या सेहत के लिए खतरनाक है?