रात को सोते समय की ये 5 गलतियां तो हो जाएंगे कंगाल


By Sahil17, Jan 2024 01:20 PMnaidunia.com

रात के समय की गई गलतियां

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात के समय कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। इन गलतियों को नजरअंदाज करने का बुरा प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

बिस्तर पर बैठकर न खाएं

ज्यादातर लोग इस गलती को रोजाना करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को रात के समय भूलकर भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए।

किचन में गंदे बर्तन न छोड़े

रात को खाना खाने के बाद किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। दरअसल, यह गलती आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकती है।

कर्ज बढ़ने का खतरा

किचन में गंदे बर्तन छोड़ने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, ऐसा करने वालों के सिर पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जाता है।

रात को झाड़ू का इस्तेमाल न करें

रात के समय झाड़ू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार, झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इससे जुड़ी गलतियां करने से धन की देवी नाराज हो सकती हैं।

कचरा बाहर न फेंके

यदि आप रात के समय भूलकर झाड़ू लगा भी देते हैं तो कचरा घर से बाहर न फेंके। घर से बाहर कचरा फेंकने का बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

सूर्यास्त के बाद दान न करें ये चीजें

वास्तु शास्त्र की मानें तो सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसमें दूध, नमक, दही जैसी चीजें शामिल है, जिनका दान शाम के समय करना सही नहीं होता है।

नल से व्यर्थ पानी बहना

किचन या बाथरूम के नल से व्यर्थ में पानी बहना शुभ नहीं होता है। यह एक गलती करने वाले इंसान को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सरकारी नौकरी के लिए कौन सा ग्रह जिम्मेदार है?