घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार, इसे लगाने से घर पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती हैं।
वास्तु शास्त्र में दिशाओं के अलावा घर में लगाने वाले पौधों को लेकर भी कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को लेकर भी कुछ बातें बताई गई हैं।
मनी प्लांट के नाम से ही पता चल जाता है कि यह धन देने वाला पौधा है। मनी प्लांट पैसे को आकर्षित करता है, जिसकी वजह से लोग इसे अपने घर में लगाते हैं।
धन का प्रतीक माने जाने वाले मनी प्लांट को घर में लगाने से जुड़े कुछ नियम भी होते हैं, जिनका ध्यान नहीं रखने से आपको नुकसान भी हो सकता है।
लोगों का मानना है कि मनी प्लांट को चोरी से यानी सभी से छिपाकर लगाना चाहिए। हालांकि, धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
मनी प्लांट के पौधे को गलती से भी किसी को तोहफे या दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि किसी और के घर चली जाएगी।
घर में मनी प्लांट लगाने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप नर्सरी से इसे खरीदें। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मनी प्लांट को हमेशा अपने पैसों से ही खरीदना चाहिए।
आमतौर पर पौधों को घर पर लगाने के लिए लोग उसके बीज किसी से मांग लेते हैं, लेकिन मनी प्लांट को किसी से मांगकर अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।