लोग किचन में आटा गूंथते है, लेकिन आटा गूंथते समय अक्सर लोग कई गलतियां करते हैं, जो उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, कि आटा गूंथते समय कौन-से काम नहीं करने चाहिए-
अक्सर लोग पहले ही आटा गूंथ कर रख लेते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अगर किसी कारणवश से पहले आटा गूंथ कर रखते हैं, तो उसे ढककर रखें।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की महिलाओं को हमेशा नहाने के बाद ही आटा गूंथना चाहिए। साथ ही, पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनानी चाहिए।
आटे के गोले को पूर्वजों का भोजन माना जाता है, इसलिए आटा गूंथने के बाद इसका गोला बनाने के बाद उस पर अपनी उंगलियों के निशान बनाना जरूरी होता है, जिससे वह खाने योग्य बन जाए।
आटा गूंथने के बाद उसे कभी-भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। ढका हुआ आटा खराब नहीं होता और उसमें किसी भी मक्खी मच्छर के गिरने का डर नहीं रहता और दूसरा ये कि परिवार के सदस्यों के मान सम्मान की रक्षा करता है।
आटे को हमेशा दक्षिण पश्चिम दिशा को में ही गूंथना चाहिए। यह दिशा धन, सुख, शांति का प्रतिनिधित्व करती है।
आटा गूंथने के लिए तांबे के बर्तन में पानी लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।इससे पारिवारिक कलह की स्थिति दूर होती है।
आटा गूंथते समय न करें ये काम परेशानियां झेलनी पड़ेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM