माता -पिता के साथ न करें ये काम, झेलने पड़ेंगे कष्ट


By Ayushi Singh27, Jul 2024 05:37 PMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने माता-पिता का अपमान करते हैं, उनकी कोई भी बात नहीं मानते हैं। अगर जीवन में माता-पिता को लेकर कोई गलती करते हैं, तो इसकी सजा आपको मिलती ही है। आइए जानते हैं कि माता -पिता के साथ न करें ये काम, झेलने पड़ेंगे कष्ट-

न बोलें अशब्द

कभी-भी माता पिता से अशब्द नहीं बोलना चाहिए। इससे माता-पिता के दिल को ठेस पहुंचती है। वह इस बात के लिए माफ भी कर दें, लेकिन भगवान कभी माफ नहीं करता है।

न करें गलत व्यवहार

अपने  माता-पिता के साथ कभी-भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। इससे माता-पिता को काफी कष्ट होता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो जीवन में आपको भी कष्ट उठाना पड़ सकता है।

न छोड़े अकेला

अक्सर बच्चे अपने माता-पिता को अकेला छोड़ देते है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके लिए भगवान कभी माफ नहीं करता है।

बात न मानना

अक्सर कई लोग अपने माता-पिता की बात नहीं मानते हैं और वह अपने मन की करते हैं, जिससे उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जो भी माता-पिता बोलें उनकी बात को सुनना जरूरी होता है।

झूठ बोलना

अक्सर बच्चे अपने माता-पिता से जीवन में कई झूठ बोलते हैं, लेकिन यह झूठ कहीं-न कहीं भविष्य में भारी पड़ सकता है। इसलिए माता-पिता से चाह कर भी कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए।

लड़ाई-झगड़ा

अक्सर लोग अपने माता-पिता के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं, जो बिल्कुल गलत है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो भगवान सब देखता है वह इन चीजों के लिए कभी-भी माफ नहीं करता बल्कि दंड देता है।

माता -पिता के साथ ये काम करने से कष्ट झेलने पड़ेंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शिवलिंग पर गेहूं के दाने चढ़ाने से क्या होता है?