दही के साथ ये 3 चीजें मिलाकर नहीं खाएं, होते हैं गंभीर नुकसान


By Shivansh Shekhar03, Sep 2023 08:58 AMnaidunia.com

दही

दही में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें दही में मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

मछली के साथ

कभी भी मछली और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए। इसे इस तरह सेवन करने से अपच और गैस की समस्या पैदा हो सकती है।

फ्राइड चीजें

अगर आप फ्राइड चीजें खा रहे हैं तो दही को दूर रखें। तला हुआ खाना दही के डाइजेशन को काफी धीमा कर देता है और आपको आलस लगेगा।

प्याज के साथ

दही का सेवन प्याज के साथ कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उल्टी, एसिडिटी, एक्जिमा और सोरायसिस की दिक्कत पैदा हो सकती है।

दूध और दही

दूध और दही को एक साथ भूल से भी न खाएं। ऐसा करने से अपच की वजह से उल्टी हो सकती है और आपके पेट का संतुलन बिगड़ सकता है।

दूध और दही

दूध और दही को एक साथ भूल से भी न खाएं। ऐसा करने से अपच की वजह से उल्टी हो सकती है और आपके पेट का संतुलन बिगड़ सकता है।

आम के साथ

दही को आम के साथ भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से बॉडी में टॉक्सिन बनने लगता है और आपका पेट खराब हो सकता है।

खट्टे फलों के साथ

खट्टे फलों के साथ भी दही का सेवन हानिकारक हो सकता है। इससे अपच और कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है।

बरसात में

बरसात के मौसम में दही का ज्यादा सेवन अच्छा नहीं होता है। इस मौसम में कीड़े पड़ने लगते हैं जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जानिए चिलगोजा खाने के 5 फायदे