इसमें घर की दिशाओं, शुभ और अशुभ कामों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए अलमारी से जुड़े कुछ वास्तु के नियमों के बारे में जानते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की अलमारी या तिजोरी में भूलकर भी कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। कुछ चीजों को तिजोरी में रखने से बुरा प्रभाव पड़ता है।
अगर आप अलमारी या तिजोरी में कुछ चीजों को रखते है, तो ये आपकी आर्थिक समस्याओं को ओर बढ़ा सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी घर की अलमारी में खुशबूदार इत्र को नहीं रखना चाहिए। इसको रखने से धन की हानि हो सकती है।
अगर आप अलमारी में इत्र को रखते है, तो पहले से भी ज्यादा आपको धन संबंधित संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि लोग अलमारी में शीशा लगवाते है, लेकिन ऐसा करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्या बढ़ सकती है।
यदि आप अलमारी में किसी भी तरह के कटे या फटे हुए कागज को रखते है, तो जान लें कि ये आपके धन संबंधित परेशानियों को ओर बढ़ा सकता है।
कुछ लोगों की आदत होती है कि पैसों को कपड़ों में लपेटकर रखते है, तो इस बात का ध्यान रखें कि पैसों को काले कपड़ों में न लपेटकर रखें।