बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार को कुछ कामों के करने से गणेश जी नाराज हो सकते हैं, जिससे कार्यों में विघ्न आने लगते है।
बुधवार को कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं वह कौन से काम है?
बुधवार के दिन हरा धनिया, सरसों का साग, हरी मिर्च, अमरूद, पपीता नमक पारे, हरी मूंग की दाल आदि जैसी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
बुधवार के दिन बर्तन खरीदना अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही एक्वेरियम और दवा भी इस दिन नहीं लेनी चाहिए। इन चीजों को लेने से नकारात्मकता बढ़ती है।
बुधवार के दिन दूध से बनी चीज जैसे खीर, मिठाई, रबड़ी आदि खरीदने से बचना चाहिए।
बुधवार के दिन जूते खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।
बुधवार के दिन नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।
बुधवार के दिन किसी को उधार नहीं लेना-देना चाहिए, इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
बुधवार के दिन इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com