सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। हालांकि, खाना खाने के बाद भी कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। ऐसा न करने का बुरा असर शरीर पर पड़ सकता है।
आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं या फिर पानी पी लेते हैं। आज बात इन्हीं गलतियों के बारे में कर रहे हैं, जिन्हें भोजन करने के बाद न करें।
घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खासकर फ्रिज का पानी तो बिल्कुल भी न पिएं।
कुछ लोग तो खाना खाते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं। इस एक गलती का बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे बचने का एकमात्र तरीका है कि इस आदत को सुधार लें।
किसी को भी खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से उल्टी, मतली, पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
कुछ लोग चाय-कॉफी के ज्यादा शौकीन होते हैं। हालांकि, खाना खाने के कुछ समय तक आपको इन ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए।
लंच या डिनर करने के बाद नहाना भी सही नहीं होता है। नहाने से शरीर का टेंपरेचर बदल जाता है, जिसकी वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
खाना खाने के बाद आपको फल भी नहीं खाने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करना से शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक का सामना करना पड़ता है।