धन की देवी मां लक्ष्मी जिस व्यक्ति से नाराज होती हैं उसको कंगाल कर देती है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी शाम को किन 5 कामों के करने से नाराज हो सकती हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम को सोने की मनाही है। यदि कोई व्यक्ति शाम के समय में सोता है, तो धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
अक्सर कुछ लोगों की आदत होती हैं कि शाम को झाड़ू लगाते है, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। शाम को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
तुलसी के पौधे में जल देना शुभ माना जाता है, लेकिन शाम के समय तुलसी में जल नहीं डालना चाहिए। तुलसी में जल डालने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद पैसों का लेनदेन करने से परहेज करना चाहिए। शाम को पैसे लेने-देने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
शाम के समय कुछ चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए। अगर शाम को दूध, दही, लहसुन, प्याज और हल्दी का दान नहीं करना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
तुलसी की मंजरी पर्स में रखना बेहद शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ