घर में भूलकर भी न लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर
By Shradha Upadhyay
2023-02-14, 18:32 IST
naidunia.com
शिवरात्रि पर्व
बहुत जल्द भगवान शिव का पवित्र पर्व शिवरात्रि आने वाला है। ऐसे में भोलेनाथ के भक्त इस दिन पूरी आस्था से पूजा उपासना करते हैं।
इस चीज का रखें ध्यान
वही पूजा पाठ के अलावा हमें घर के अंदर भगवान शिव की कैसी मूर्ति लगानी चाहिए। इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा घर की शांति भंग होने लगती है।
न लगाएं ऐसी तस्वीर
ज्योतिषाचार्य के अनुसार घर में भगवान भोलेनाथ की खड़ी मुद्रा में तस्वीर लगाना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से घर का माहौल गर्म तनावमय रहता है।
ऐसी मुद्रा
इसके अलावा शंकर जी की रौद्र या क्रोध अवस्था वाली तस्वीरें को घर या दुकान में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर की सुख - शांति में बाधा होती है।
तांडव मुद्रा
भगवान भोलेनाथ की तांडव करती हुई तस्वीर न लगाएं। इससे धन का विनाश होने लगता है।
सही दिशा
शिव जी की मूर्ति हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। क्यूंकि यह भगवान की प्रिय दिशा होने के साथ कैलाश पर्वत भी इसी दिशा मे है।
ऐसी तस्वीरें लगाएं
घर के अंदर भोलेनाथ की नंदी पर सवार, पूरे परिवार के साथ, कैलाश पर विराजमान जैसी तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है।
हर जगह से दर्शन
इन सब बातों के साथ शिव जी की मूर्ति घर में ऐसी जगह लगी होनी चाहिए। जहां से हर कोई दर्शन कर सके।
आध्यात्मिक से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहे naidunia.com
निक्की तंबोली के लहंगा लुक्स हैं वेडिंग परफेक्ट
Read More